फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Household fire burns at home

घर में लगी आग से गृहस्थी जली

Fri, 26 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 26 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Household fire burns at home
आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला

कुठौंद में गुरुवार की रात मजदूर के घर में आग लग गई। उस वक्त मजदूर का परिवार गहरी नींद में सो रहा था। पड़ोसियों के चीखने चिल्लाने पर आग लगने की जानकारी हुई। इस पर बड़ी मुश्किल से पूरा परिवार जान बचाकर बाहर निकला। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते, तब तक पूरी गृहस्थी राख हो चुकी थी। शनिवार को ग्रामीणों ने परिवार को खाना कपड़े दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बावली गांव निवासी राजू शाक्यवार गुरुवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहा था। देर रात पड़ोसियों ने उसके कच्चे घर से आग की लपटें देखी तो गली में शोर मचाया। घर में सो रहे परिवार को पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से जगाया तो किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राजू की पूरी गृहस्थी जल चुकी थी।
विज्ञापन


राजू ने बताया कि कपड़े, बिस्तर के अलावा 30-40 हजार के जेवर और कुछ नगदी भी जल गई। इतना ही नहीं घर पर खाने के लिए साल भर का जो गेहूं रखा था, वह भी नहीं बचा। इस पर ग्राम प्रधान अजय कुमार, कोटेदार राकेश व अन्य ग्रामीणों ने परिवार को खाना कपड़ा भी दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल को घटना की जानकारी दी गई है। इसके अलावा डीएम से भी राजू के परिवार को मदद दिलाने की गुहार की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed