फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   House cattle worship prosperity sought

घर-घर गोधन पूजा कर मांगी समृद्धि

Fri, 13 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 13 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
House cattle worship prosperity sought
दीयों के त्योहार दीपावली के दूसरे दिन गुरुवार को जिले भर में श्रद्धाभाव से गोधन पूजा की गई। इस दौरान घरों के आंगन में गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा पाठ कर घर धन धान्य से भरा रहने की कामना की गई।
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।


 तभी से यह पर्व श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। गुरुवार को गोवर्धन पूजा पर घरों में बीच आंगन में गोबर के गोधन बनाए गए। कई जगहों पर रंगोली भी सजाई गई। इसके उपरांत विधि विधान से गोवर्धन की पूजा की गई। घंटा, घड़ियाल की आवाजों से पूजा स्थल गूंज उठे।
विज्ञापन



 गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर यह कामना की गई कि  उनके घरों में सदा सुख शांति रहे औ अन्न के भंडार भरे रहें। अन्नकूट से भगवान गोवर्धन का भोग लगाया गया। उधर, जालौन नगर में धूमधाम से गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहीं, भाईदूज के मौके पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रृद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दिन महिलाओं ने जहां घरों में गोबर से गावर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की।


किसानों ने भी अपने-अपने पशुओं को टीका लगाकर उनकी पूजा अर्चना की। भाईदूज के मौके पर भी लोगों को उत्साह देखते ही बनता था। इस दिन बहिनों ने अपने भाइयों को टीका लगाकर उनका स्नेह प्राप्त किया, तो वहीं भाइयों ने बहनों को विभिन्न उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।



उधर, कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक गोधन पूजा का पर्व यहां श्रद्घाभाव के मनाया गया। लोगों के घरों में गोबर से बनी गोवर्धन की आकृति बनाई गई और परिवार के साथ बैठकर गोधन पूजा कर समृद्धि की कामना की। अन्नकूट से भगवान गोबर्धन का भोग लगाया गया।


मियागंज स्थित राकेश मित्तल के प्रतिष्ठान पर किराना कमेटी के तत्वावधान में संगीतमयी गिर्राज जी चालीसा का पाठ किया गया। पं.विष्णुकांत शास्त्री ने पूजन अर्चन कराया, आरती प्रमोद शुक्ला ने उतारी। आर्गन पर सागर वोहरे, ढोलक पर राजीव दुबे संगत कर रहे थे।



इस दौरान अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंत्री राकेश मित्तल के अलावा राजेंद्र, हरिकिशन राठौर, विनोद, कमलेश गिरवासिया, वीरेंद्र मिठया, कल्लू कनकने, अटल, राममोहन राठौर, जगदीश, अनिल बादशाह, रवीन्द्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज राठौर, रिंकू धनौरा, ब्रजकिशोर डेंगरे, बलराम डेंगरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed