फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,sucide,covid 19,CMO,doctor

मानसिक रोगियों को कराएं अपनेपन का एहसास

Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
hospital,sucide,covid 19,CMO,doctor
उरई। जिला पुरुष चिकित्सालय स्थित मनकक्ष में शुक्रवार को विश्व आत्महत्या बचाव दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में मानसिक रोगियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और उनके साथ सहानुभूति रखने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव ने कहा कि मानसिक रोगियों का पूरा ध्यान रखे और उन्हें अपनेपन का एहसास करें, जिससे वे किसी गलत हरकत करने का विचार न कर सके।
विज्ञापन

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ तारा शहजानंद ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को कम करने के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है। आत्महत्या करने का सबसे ज्यादा खतरा डिप्रेशन वाले मरीज में देखा जाता है। डिप्रेशन की समस्या से ग्रसित लोगों को ऐसा लगता है कि वह जिंदगी और हालातों से पैदा हुई चुनौतियों का सामना नहीं कर पाएंगे। इससे घबराकर ऐसे लोग आत्महत्या की ओर अपने कदम बढ़ा देते हैं। कहा कि कोविड.19 महामारी के दौरान भी आत्महत्या के मामले बढ़े हैं, जो कि चिंता का विषय है। क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट अर्चना विश्वास ने कहा कि आत्महत्या के जोखिम को कम करने के लिए अपने मन की बात शेयर करें। अकेले न रहे, पर्याप्त नींद लें, लोगों से मिले जुले, संगीत सुनें, व्यायाम करें। उन्होंने यह भी बताया की अगर किसी भी व्यक्ति को कोई मानसिक समस्या हो तो उसे छिपायें नहीं और जिला पुरुष चिकित्सालय में बने मनकक्ष में आकर उचित परामर्श व उपचार ले। मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर. 8738830715, किरन हेल्पलाइन नंबर.18005990019 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर दिनेश सिंह, आकांक्षा देवी, दीपना पांडे, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed