फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,OPD,CMO,doctor,media prabhari

अस्पताल पहुंचे 1073 मरीज, 272 के सैंपल भेजे गए

Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hospital,OPD,CMO,doctor,media prabhari
अस्पताल के वार्ड में मरीज भर्ती - फोटो : ORAI
उरई। बारिश के मौसम में बीमारियां भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी बुखार, जुकाम, खासी के करीब 1073 मरीज ओपीडी में देखे गए। जिसमें 272 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा है। अस्पताल में डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। जिले में अब तक डेंगू के कुल 22 मरीज निकले है। जिसमें तीन दूसरे जिलों के हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। हालत यह है कि रोजाना चाहे जिला अस्पताल हो या मेडिकल कालेज या फिर ब्लाक स्तर की सीएचसी और पीएचसी हो, सभी जगह मरीजों की लाइन लगी है। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर रोजाना महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी दिखाई देती है। साथ ही इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ रहती है। बुखार के साथ उल्टी, दस्त आदि के मरीजों की संख्या भी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो जिले में अब तक डेंगू के सर्वाधिक दस मरीज एट कस्बा में निकले हैं। दो मरीज गढऱ के हैं। एक मरीज मेडिकल कालेज का चिकित्सक भी डेंगू का पीड़ित निकला है। इसके अलावा न्यू पटेलनगर व राजेंद्रनगर में में एक-एक, कदौरा के बारा में एक, तिरही में एक है। इसके अलावा तीन मरीज और निकले है। जिसमें दो हमीरपुर के सरीला निवासी थे और यहां रिश्तेदारी में आए थे। एक मरीज इटावा का रहने वाला था। जबकि एक मरीज जो यहां तुलसीनगर में रहता था और कानपुर देहात का निवासी था, उसकी डेंगू से मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिले में कुल 19 डेंगू के मरीज मिले है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि तीन मरीज बाहरी जनपदों के हैं। कुल 22 मरीज हैं। बाहरी जनपद के तीन मरीजों को संबंधित जिलों में रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा चूहों से फैलने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी से तीन मरीज मिले है। जिनका झांसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

-----------------
बरतें न लापरवाही, तत्काल कराएं जांच
जिला अस्पताल के डॉक्टर तारा शहजानंद का कहना है कि बुखार आने पर लापरवाही न बरती जाए। तत्काल डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराए। जरूरत होने पर जांच भी कराए। अपने मन से दवा का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि इस समय बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोरोना का एक मात्र एक्टिव मरीज
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि जिले में डेंगू के सभी मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना का सिर्फ एक एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि इस समय मच्छरजनित बीमारियां फैल रही है। जो साफ सफाई से दूर हो सकती है। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बासा पानी न पीए। जलभराव के स्रोतों को नष्ट करें।

---------
पति सहित चार पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
कालपी। छोटे लाल निवासी ग्राम जरी थाना राजपुर कानपुर देहात ने आरोप लगाया की उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2015 में रामराज के साथ की थी। शादी के बाद से लगातार ससुराली दहेज मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed