{"_id":"6364082ce56aa86a56530747","slug":"hospital-got-relief-from-water-logging-orai-news-knp726408221","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में भरा पानी पंपिंग सेट लगाकर निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में भरा पानी पंपिंग सेट लगाकर निकलवाया
विज्ञापन
पं पिंग सेट से अस्पताल परिसर में भरा पानी निकालता मजदूर।
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक के कुसमिलिया गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में भरा बारिश का पानी पंपिंग सेट लगाकर निकलवाया गया। अस्पताल परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए भी सामग्री का इंतजाम हो गया है। निर्माण जल्द शुरू होगा।
जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने 29 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रामसिंह जमा ने पानी निकलवाने की व्यवस्था कराई।
उन्होंने बताया कि अस्पताल की बाउंड्रीवाल के लिए सामग्री आ गई है। इसे जल्द बनवाया जाएगा। ताकि जलभराव से निजात मिल सके।
कुसमिलिया के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बारिश के पानी की निकासी न होेने के कारण जलभराव हो गया था। इससे मरीज परेशान हो रहे थे।
किसी तरह स्टाफ अस्पताल पहुंच पाता था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद वर्षों से लंबित बाउंड्रीवाल का काम तेज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बाउंड्रीवाल के लिए निर्माण सामग्री भेज दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवा दिया गया है। जल्द बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कराया जाएगा।