फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

93.40 फीसदी ने पहली तो 61.67 प्रतिशत ने लगवाई दूसरी डोज

Fri, 21 Jan 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
उरई। जिले में लोगों की जागरुकता के चलते टीकाकरण का काम तेज है। अब तक 12 लाख 54 हजार 207 लक्ष्य के सापेक्ष 11 लाख 71 हजार 430 लोगों को पहली डोज लग गई है। यह लक्ष्य का 93.40 फीसदी है। वहीं सात लाख 67 हजार 260 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। यह लक्ष्य का 61.67 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की करीब चार सौ टीमें टीकाकरण में लगी हैं। रविवार को भी टीकाकरण अभियान चल रहा है। किशोरों में 15 से 17 वर्ष आयु के 1,18,528 लक्ष्य के सापेक्ष 50,910 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। यह लक्ष्य का 42.35 प्रतिशत है। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वालों को नौ माह बीत जाने पर अतिरिक्त डोज दी जा रही है। यह 10,034 के लक्ष्य के सापेक्ष 4557 है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 25 जनवरी तक टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

आईएमए के सहयोग से लगेंगे टीकाकरण बूथ
सीएमओ ने बताया कि किशोर-किशोरियों को पहली डोज व स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी लगेंगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव प्रभाकर व आईएमए के सदस्यों के सहयोग से टीकाकरण बूथ आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगवा सकेंगे टीका
-संजीवनी क्लीनिक करमेर रोड
-सिंह हेल्थ केयर स्टेशन रोड उरई
-डॉ देवेंद्र क्लीनिक झांसी रोड उरई
-अंबे नर्सिंग होम, आंबेडकर मार्केट उरई
-सिद्धि विनायक हास्पिटल उरई
-दिवौलिया क्लीनिक राठ रोड उरई
-जीवनधारा हास्पिटल उरई
-रामा हॉस्पिटल कालपी रोड उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed