फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,cms,woman,altrasound,CMO

अल्ट्रासाउंड न होने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
hospital,cms,woman,altrasound,CMO
उरई। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का कहना है कि चुनिंदा महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने के बाद अल्ट्रासाउंड बंद कर दिए जाते हैं। ताकि उन्हें बाजार में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराना होगा। सीएमएस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल में तैनात है। जिला महिला अस्पताल में प्रत्येक महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती की जांच होती है। गुरुवार को सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत होने वाली जांचों के लिए जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ की ड्यूटी महिला अस्पताल में लगा दी गई। वह सुबह सवा आठ बजे अल्ट्रासाउंड करने लगे। अभी उन्होंने दो चार ही अल्ट्रासाउंड किए थे कि जिला अस्पताल से मेडिकल लीगल जांच के लिए उनका बुलावा आ गया। वह जिला अस्पताल चले गए। कुछ देर बाद वह वापस आ गए और जांच की। इसके बाद कुछ देर बाद फिर उन्हें जिला अस्पताल के सीएमएस ने बुला लिया। इस पर वह फिर चले गए। इस पर लाइन में लगी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वह महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके त्रिपाठी के पास पहुंची और शिकायत की कि जानबूझकर डॉक्टर चले गए हैंञ ताकि उन्हें प्राइवेट में महंगी जांचें करानी पड़े। सीएमएस के समझाने के बाद महिलाएं मानीं। आज कुल 31 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई।
विज्ञापन

---------------
सिर्फ दो बार लगती है ड्यूटी
वैसे तो प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन हर स्वास्थ्य केंद्र पर होता है। इसी तरह हर माह की 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस महिला अस्पताल के अलावा कोंच, कालपी, जालौन, माधौगढ़ के फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर मनाया जाता है। इसमें गर्भवती की अल्ट्रासाउंड से भी जांच होनी चाहिए, लेकिन अल्ट्रासाउंड चिकित्सक न होने के कारण मजबूरी में प्राइवेट अल्ट्रासाउंड कराने की मजबूरी होती है। हालांकि महिला अस्पताल में नौ और 24 तारीख को होने वाले अभियान के लिए जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो-14-डॉ पवन कुमार।
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने ड्यूटी ज्वाइन की
जिला महिला अस्पताल में तैनात रहे डॉ. पवन कुमार ने तीन साल बाद फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली। डॉ. पवन कुमार एमडी एनेस्थीसिया (बेहोशी वाले चिकित्सक) करने मई 2019 को सैफई गए थे। तीन साल की पढ़ाई करने के बाद गुरुवार को उन्होंने महिला अस्पताल में योगदान आख्या दी। शुक्रवार को उन्होंने एक महिला को एनेस्थीसिया दिया। सीएमएस का कहना है कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

---------------
एक कोरोना पॉजिटिव मिला
उरई। जिले में कोरोना का एक नया मामला आया है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 13,996 हो गई है। इसमें 13,774 ठीक हो गए हैं। 208 की मौत हुई है। फिलहाल 14 सक्रिय मामले हैं। एक पॉजिटिव केस ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूनेट जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1007 सैंपल लिए गए। जबकि 1073 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ का कहना है कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, लिहाजा सतर्कता बरतते रहें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed