फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,cms,covid 19,CMO,vaccinated

कोरोना काल में प्रभावित हुई बच्चों की लिखने की क्षमता

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hospital,cms,covid 19,CMO,vaccinated
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम शहर के तीन कालेजों में चल रहा है। मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने स्वीकार किया कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता प्रभावित हुई है। हालत यह है कि बच्चों ने बड़े प्रश्नों के उत्तर भी संक्षिप्त कर दिए हैं। मूल्यांकन के समय इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि बच्चों के हित प्रभावित न हों।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी, सनातन धर्म इंटर कालेज और गांधी इंटर कालेज में मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर 1,13,240 कापियों के आवंटन का लक्ष्य था। इसमें 1,03,509 कापियां आईं हैं। अब तक 43,506 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। इसी तरह गांधी इंटर कालेज में 56,409 और सनातन धर्म इंटर कालेज में 63,099 कापियां मूल्यांकन के लिए आई थी। इन दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन अंतिम दौर में है। हालांकि मूल्यांकन का काम तीन मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए शासन स्तर से पाठ्यक्रम में कटौती कर दी गई थी। बच्चों ने अपनी क्षमता के आधार पर काम किया है।
विज्ञापन

------------------
फोटो-11-शैलेश मिश्रा।
हिंदी की कापियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हालांकि कोर्स कम हो गया था पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में यह बात समझ में आ रही है कि परीक्षार्थियों ने बड़े-बड़े प्रश्नों का उत्तर भी संक्षिप्त कर दिया। कहीं न कहीं कोरोना से बच्चों की लेखन क्षमता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो-12-जितेंद्र।
अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाएं जांच रहे शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। इस साल विधिवत परीक्षाएं हुई हैं। अधिकांश बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। कुछ महीने ही स्कूल खुले हैं। इसकी वजह से बच्चों की लिखने की क्षमता पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed