{"_id":"625079b453feb24fab6611fe","slug":"hospital-cms-cmo-doctor-digital-exray-orai-news-knp6901229161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल एक्सरे कक्ष का कांच टूटने से बंद हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल एक्सरे कक्ष का कांच टूटने से बंद हुआ काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला अस्पताल का डिजिटल एक्सरे कक्ष 28 मार्च से बंद है। कांच टूटने की वजह से टेक्नीशियन काम नहीं कर रहे है। उनका कहना है कि रेडिएशन अधिक होने से परेशानी होती है। इस कारण डिजिटल एक्सरे बंद है। टेक्नीशियन ने सीएमएस को पत्र लिखकर व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। इसके बाद कंपनी द्वारा अभी तक स्टीमेट नहीं आ सकी है। यही वजह है कि कांच को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
रोजाना अस्पताल से मायूस होकर प्राइवेट को जाने के लिए मजबूर हो रहे है। रोजाना 50 से अधिक मरीज समस्या उठा रहे है। दिनेश कुमार ने कहा कि 28 मार्च को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए आए थे लेकिन टेक्नीशियन ने एक्सरे करने से मना कर दिया। जिससे प्राइवेट अस्पताल में जाने पड़ गए। अनुराग ने कहा कि 30 मार्च को भाई का पैर टूट गया था। उसे लेकर जिला अस्पताल आए थे पर डिजिटल एक्सरे का लाभ नहीं मिल सका। इस बाबत सीएमएस डॉ. अविनेश बनौधा का कहना है कि रेडिएशन की वजह से डिजिटल एक्सरे कक्ष को संचालित नहीं किया जा रहा है। इसके लिए पत्राचार कर दिया गया है। कंपनी द्वारा स्टीमेट नहीं आया है। जिससे कांच को दुरुस्त नहीं हो पा रहा है।
----------
15 दिन बाद कोरोना संक्रमित मिला
उरई। 15 दिन बाद फिर से जिले में कोरोना संक्रमण शुरू हो गया है। शुक्रवार को एक नए मरीज आने के बाद सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 13,939 हो गई है। इसमें 13,730 ठीक हो गए है। 208 की मौत हुई है। फिलहाल एक सक्रिय मामला है। शुक्रवार को एंटीजन की 662 जांच हुई। जबकि 965 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 1278775 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लिहाजा सतर्कता बरतनी जरूरी है। सभी टीकाकरण अनिवार्य रुप से करवाएं। (संवाद)