फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,CMO,doctor,card,eyes

आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा 424 त्वचा रोगी मिले

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital,CMO,doctor,card,eyes
उरई। जिले के 30 ग्रामीण तथा 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे अधिक 424 त्वचा संबंधी रोगी मिले।
विज्ञापन

मेले में 115 लोगों को बुखार, 18 को लीवर संबंधी, 260 लोगों करे श्वास संबंधी दिक्कत मिली। पूरे जिले के अस्पतालों में कुल 967 पुरुष, 790 महिला व 319 बच्चों समेत 2096 रोगियों ने डॉक्टरों को दिखाया। इस मौके पर 197 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं सभी केंद्रों पर 225 लोगों की कोरोना जांच की गई। 45 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच हुई। 21 रोगियों की हेपेटाइटिस, 11 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण किया गया। 57 गर्भवती का परीक्षण किया गया, जिसमें 9 को इलाज के लिए उच्च केंद्रों पर रेफर किया गया। मेले में 115 बुखार, 18 लीवर संबंधी, 260 श्वसन संबंधी समस्यायों, 424 त्वचा संबंधी समस्याओं के रोगी आए। 15 रोगियों में खून की कमी थी। जबकि 54 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे और उन्हें उपचार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

-----
माधौगढ़ में खासी-जुकाम के सबसे ज्यादा मरीज मिले
माधौगढ़। क्षेत्र के चार पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी डॉ रामेंद्र पचौरी के निर्देशन में पीएचसी गोपालपुरा, सरावन, मडोऱी एवं गोहन में मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। मडोऱी में 52 मरीजों की जांच की गई। गोहन में 68 मरीज आए। डॉ खेमराज कुशवाहा ने बताया कि सर्दी, जुकाम के ज्यादा मरीज आए। पीएचसी सिरसा दोगढ़ी में 50 व गोपालपुरा में 72 मरीजों की जांच की गई। डॉ पूजा का कहना हैं कि बुखार से पीड़ित एक दर्जन लोगों की स्लाइड बनाई गई। इस मौके पर राघवेंद्र, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
महिला से बदसलूकी करने वाले डॉक्टर को चेताया
उरई। सीएचसी कालपी में नसबंदी शिविर के दौरान नसबंदी के आपरेशन कर रहे डॉ विनोद कुमार राजपूत के खिलाफ सीएमओ ने चेतावनी दी है। बता दें कि मंगरौल निवासी प्रीति ने डॉक्टर पर नसबंदी के आपरेशन के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने मंगरौल जाकर प्रीति पत्नी छोटू की बात सुनी। उन्होंने परिजन और आशा वर्कर सुषमा का भी बयान लिया। इसके बाद सीएचसी कालपी के डाक्टरों, स्टाफ व अधीक्षक से भी ब्यान लिया एवं प्रथम दृष्टया डॉ विनोद कुमार राजपूत को दुर्व्यवहार का दोषी पाया गया। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि मरीजों एवं तीमारदारों से शालीनता का व्यवहार करें किसी भी मरीज या तीमारदार के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed