{"_id":"624f2f34319c395b8b379109","slug":"hospital-acmo-cms-cmo-doctor-orai-news-knp689939514","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक समस्याओं को न करें नजरअंदाज, डाक्टर की लें सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक समस्याओं को न करें नजरअंदाज, डाक्टर की लें सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुवार को जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसीएमओ व एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश बनौधा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें 556 मरीज देखे गए।
सीएमएस ने कहा कि इस साल के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य है। आजकल के वातावरण में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शारीरिक के साथ मानसिक बीमारियां की चपेट में अधिकांश है। इसका कारण है कि लोग तनाव में अधिक रहते हैं। यदि समय से जांच और उपचार कराया जाए तो बीमारियां से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीपी, शुगर जैसी बीमारियां स्लो प्वाइजन की तरह काम कर रही है। इन्हें हलके में न लें।
एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। मधुमेह की दवाओं का समय पर बिना अंतराल सेवन करें। जब तक डाक्टर सलाह दें, तब तक दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह, मनोचिकित्सक डॉ. बीमा चौहान, डॉ. तारा शहजानंद ने मरीजों की जांच की और दवाएं दीं। इसके अलावा एनसीडी के लैब टेक्नीशियन रामेंद्र सिंह गुर्जर, काउंसलर दीपना पांडेय, स्टाफ नर्स श्वेता सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट राजेश, ब्रजेश कश्यप ने मरीजों को अपने-अपने कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की जांच के साथ दवाएं दी गई। साथ ही लोगों को मानसिक रुप से जागरूक करने की शपथ भी ली गई।
------------
बीपी, शुगर के अधिक मरीज
स्वास्थ्य शिविर में सबसे ज्यादा डायबिटीज की 123 लोगों ने जांच कराई। इसमें 35 पीड़ित मिले। हाइपरटेशन (बीपी) के 221 ने जांच कराई, इसमें 43 मरीज बीपी के निकले। हाथ, पैर के तनाव वाले 31 मरीज मिले। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी 56 मरीजों की जांच की गई। इसमें 18 मानसिक रोग से पीड़ित मिले। तंबाकू नियंत्रण के 15, मुख संबंधी बीमारियों के 16 मरीजों की जांच की गई।
------
संचारी रोग जागरुकता रैली निकाली
रामपुरा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टीहर में संचारी रोग अभियान की रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान प्रदीप गौरव ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एडीओ पंचायत भारत सिंह, बीईओ जीपी अवस्थी, चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण जादौन, सीएचओ गीतांजलि वर्मा, बीपीएम शिवकुमार, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------
फोटो-22-वृद्धाश्रम में संबोधित करते महेश सिंह। संवाद
वृृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने उपस्थित संवासियों को स्वास्थ्य व खानपान के प्रति सचेत रहने, नियमित योगा करने, मानसिक तनाव से दूर रहने आदि की सलाह दी। इस दौरान महेश सिंह, मनीषा चतुर्वेदी, दीक्षा तिवारी, अनुराग, धर्मेंद्र, डॉ. विष्णु राजपूत, अश्वनी मिश्रा, रमेश भदौरिया, शिवशंकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------
फोटो-17अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा।
अस्पताल में मरीजों को फल बांटे
जालौन। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता नेसीएचसी परिसर की साफ सफाई की। इसके बाद मरीजों को फल वितरित किए। सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आदित्य तिवारी, उपेंद्र गुर्जर, सतेंद्र खत्री, अवधेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)