{"_id":"625079b2070b5c10233287e1","slug":"home-woman-muslim-read-along-man-orai-news-knp690121848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रमजान के पहले जुमा पर शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मस्जिदों में मुल्क में अमन की दुआ की गई। महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की।
अलसुबह रोजेदारों ने सहरी कर रोजा रखा। कुछ आराम करने के बाद जुमा के नमाज की तैयारी में लग गए। इस मौके पर इबादतगाहों और घरों में साफ सफाई की गई। अजान होने से पहले मस्जिदों का रुख किया। इससे पहली कतार में जगह मिल जाए। अजान शुरू होने तक मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। नमाज के पहले इमाम ने तकरीर पेश की।
घरों में महिलाओं ने जानमाजा बिछाया। नमाज अदा कर कुरान.ए.पाक की तिलावत की। पुरुषों ने भी घर आकर तिलावत और तस्बीह की। इसके बाद इफ्तार की तैयारी शुरू हो गई। लजीज व्यंजन बनने शुरू हुए। पकौडी, चिप्स, पापड़, शर्बत, समोसे, फ्रूट चाट से दस्तरख्वान सजाए गए। शाम को असर की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद इफ्तारी मुकम्मल हो जाने पर मस्जिदों व पास पड़ोस के घरों में भेजी गई। पूरा दिन कुछ यूं ही इबादत में बीता।
विज्ञापन
-------------
इन मस्जिदों में की गई जुमे की नमाज
उरई। ददूपुरा जामा मस्जिद में हाफिज युसुफ कादरी, नबी की मस्जिद में शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकती, कुरेशयान मस्जिद में अमीर मंसूरी, नूरानी मस्जिद में कारी मुस्तकीम, स्टेशन वाली मस्जिद में धर्मगुरु अब्दुल जब्बार, सब्जी मंडी गोपालगंज में मोहम्मद शाहिद बरकाती, क्लब वाली मस्जिद में सदर इमाम जमील कादरी, बघौरा वाली में हाफिज अजीज बरकाती सहित लगभग एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।