{"_id":"629a480cf8bfe60cf55df1dd","slug":"home-sp-police-computer-orai-orai-news-knp7004541140","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 लाख के बजट से सुधरेगी थानों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 लाख के बजट से सुधरेगी थानों की हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में थानों की दशा सुधारने के लिए शासन ने 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस बजट से जिले के थानों की कमियों को दूर किया जाएगा। जिले में महिला थाना समेत कुल 19 थाने हैं।
जनपद के थानों में काफी समय से मरम्मत का काम न होने से थानों के कार्यालयों व अन्य स्थानों की हालत जर्जर हो रही थी। शासन ने थानों की हालत सुधारने, महिला टॉयलेट बनाने के अलावा अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। एसपी ने थानों को धनराशि आवंटित कर दी है। इसी के अंतर्गत उरई, डकोर, आटा, एट, रामपुरा सहित कई थानों में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें मुंशी कक्ष, कंम्यूटर कक्ष, पुलिसकर्मी आवास, मेस, रंगाई-पुताई आदि काम कराया जाएगा। जिससे वहां आने वाले फरियादियों व थानों में मौजूद स्टाफ को किसी तरह की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। एसपी रवि कुमार ने बताया कि जिले के थानों में बजट के अलावा कई जगहों पर जनसहयोग से भी कार्य कराया जा रहा है। उनका प्रयास है कि थानों में स्वच्छता के साथ साथ सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।
-------------
कोतवाली में बनेगा महिला पिंक टॉयलेट
शहर कोतवाली में आधुनिक महिला टॉयलेट के लिए भी बारह लाख का बजट नगर पालिका से पास हो गया है। कोतवाल शिवकुमार राठौर ने बताया कि उक्त बजट से कोतवाली में टॉयलेट बनावाया जाएगा। जिससे महिला पुलिसकर्मियों और कोतवाली आने वाले फरियादियों को भी सुविधा मिलेगी।