{"_id":"61c4be3659521713c55452fc","slug":"home-police-woman-co-man-orai-news-knp671311229","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बहू को ससुरालियों ने तलाशा, फंसा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बहू को ससुरालियों ने तलाशा, फंसा पेच
विज्ञापन
उरई। साल भर से लापता विवाहिता को पुलिस ने बरामद किया। महिला के गायब होने के मामले में उसके मायकेवालों ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी। जिस पर पुलिस ने ससुरालियों को जेल भेजा था। उन्हीं ससुरालियों ने जमानत पर छूटने क बाद पुलिस की मदद से महिला को बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे।
बता दें कि चुर्खी थाना क्षेत्र में इसी साल जनवरी माह में कानपुर देहात के राजपुर थानाक्षेत्र के अनवां गांव निवासी जबर सिंह ने अपनी शादीशुदा बेटी वंदना पत्नी लोकंद्र के ससुराल से गायब होने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे। इस पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के अतर सिंह, गोली, रजनीश, रमेश, लोकेंद्र, खिल्लो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने पर ससुरालियों ने वंदना की खोजबीन की। उन्हें पता लगा कि वंदना कानपुर देहात के रनियां कस्बे में किसी के साथ रह रही है। ससुरालियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गुरुवार को रनियां में दबिश देकर विनोद कुमार के घर से वंदना को बरामद किया। वंदना को लेकर पुलिस चुर्खी आ गई है। वंदना ने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। ट्रेन से कानपुर स्टेशन पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात विनोद से हुई थी। तब से वह उसी के साथ रह रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला विनोद के साथ ही रहने की बात कह रही है। उसे मजिस्ट्रेटी बयान के लिए भेजा जाएगा। वहीं महिला के मिलने से सजा काट चुके ससुराली खुश नजर आ रहे है।