{"_id":"62a0f53f1abb416466512ca9","slug":"himmatpura-beat-bhadakur-by-seven-wickets-orai-news-knp7013520187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतपुरा ने भदाकुर को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतपुरा ने भदाकुर को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। ररूवेश्वर धाम क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हिम्मतपुरा व भदाकुर के बीच मैच खेला गया। हिम्मतपुरा की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
हरौली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भदाकुर के कप्तान सुनील सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज सुनील सिंह ने 20, छोटू ने 21 रनों की शानदार पारी खेली। बल्लेबाज प्रिकंल ने 15, रितिक ने 11 रन, सुनील मिश्रा ने पांच रन, रवि ने छह रन बनाए। गेंदबाज धीरेंद्र व विमल कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। दिलीप कुमार व पवन कुमार ने दो-दो विकेट लेकर 10 ओवरों में 72 रन पर टीम को ढेर कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिम्मतपुरा के बल्लेबाज अरुण कुमार ने 21, पवन ने 14 रनों की साझेदारी की। दिलीप सिंह ने 17, आकाश 11 रन बनाकर आउट हो गए। छोटू सिंह की सात रनों की नाबाद पारी के चलते हिम्मतपुरा की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। आयोजकों ने अरुण कुमार को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।