हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दो झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को तड़के चार बजे अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर बारातियों की कार पर टूट कर गिर गया। इससे बारात में आए दो लोग झुलस गए। हालत नाजुक होने पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बुधवार को किशना उत्सव गृह में जीत सिंह मड़ोरी की पुत्री का विवाह था। विवाह में इटावा से बारात आई थी। गुरुवार को तड़के लगभग चार बजे उत्सव गृह के बाहर से निकली बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर उत्सव गृह के बाहर खड़ी कार पर गिर गया जिससे वहां चिंगारी निकलने लगी। इतना ही नहीं बारात में आए कासगंज निवासी पुष्पेंद्र कुमार (30) व प्रदीप कुमार (40) भी टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, परंतु घायलों के परिजन उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर है। एक दिन पूर्व भी लाइन के टूटने से हादसा होने से बचा था। घंटों बिजली बंद रही थी। गुरुवार को पुन: हाईटेंशन लाइन टूटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपखंड अधिकारी विकास सोनी ने बताया कि इंसूलेटर कोहरे से खराब हो गया था जिससे लाइन टूट गई। भविष्य में दुर्घटना रोकने के लिए हाईटेंशन लाइन के नीचे तार का जाल डाला जा रहा है। नियमानुसार घायलों को बिजली कंपनी की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।