{"_id":"5d87c6de8ebc3e01702d1088","slug":"helpline-number-issued-by-the-district-administration-for-flood-relief-orai-news-knp515283533","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से राहत को जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से राहत को जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
डीएम मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
उरई। बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांवों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किसी भी सहायता व सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। जिससे किसी गांव में बिजली, पानी, गंदगी व बीमारी की समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जा सके और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। जिलाधिकारी ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शिकायत के 24 घंटे के अंदर निस्तारण करें।
बता दें कि जिले में यमुना के उफान पर होने से एक सैकड़ा गांव बाढ़ की चपेट में थे। इन गांवों के हालात यह थे कि अधिकांश गांवों के मुख्य मार्ग व निचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूबे थे। चार दिन गांव के लोग राहत व बचाव शिविरों में रहे। बाढ़ की वजह से इन गांवों में बिजली, पानी, साफ सफाई आदि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी। बिजली, पानी, सड़क जैसे मूलभूत जरूरतों के न होने से गांव का जनजीवन पटरी से उतर गया था। शनिवार से जब बाढ़ का पानी उतरना शुरू हुआ तो प्रशासन के सामने इन गांवों में जनजीवन को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती बना है।
इसको लेकर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने जिले में बिजली, पानी स्वास्थ्य, साफ सफाई, पशु चिकित्सा के साथ साथ बचाव व राहत के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान ने बताया कि रविवार को अधिकांश गांवों का पानी उतर चुका है। अब इन गांवों में लोगों के पुनर्वास व सुविधाओं को दुरुस्त करने की पहल की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर भी विभागों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है, जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क व अन्य समस्याओं को लेकर फोन कर सकता है। फोन करने के 24 घंटे के अंदर गांव में सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के लिए - 919807925
साफ सफाई से संबंधित शिकायतों के लिए - 9453599565
पशु स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के लिए - 9412560599
बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए - 9415909400
फसल से संबंधित शिकायतों के लिए -7860324919
तहसील संबंधी किसी भी शिकायत व जानकारी के लिए
कालपी में अन्य किसी शिकायत के लिए - 9454416349
माधौगढ़ में अन्य शिकायतों के लिए - 9454416371
जालौन में अन्य किसी शिकायत के लिए - 9454416348