फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heavy vehicles passing near the open section of the overbridge.

Jalaun News: ओवरब्रिज के खुले हिस्से के पास से गुजर रहे भारी वाहन

Mon, 27 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles passing near the open section of the overbridge.
फोटो - 16 मुन्ना फुलपावर चौराहे पर क्षतिग्रस्त स्लैब। संवाद
कालपी। नगर सीमा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुन्ना फुलपावर चौराहे के ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत एक सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर आवागमन तो रोक दिया, लेकिन इसके बाद काम ठप पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


नगरवासियों का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि करीब एक दशक तक विभिन्न कारणों से परियोजना अधूरी रहने के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती गईं, जिसका असर अब सामने आने लगा है।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले भी मुन्ना फुलपावर चौराहे के ओवरब्रिज की स्लैब का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। उस समय एनएचएआई के अधिकारियों ने मामले को गंभीर नहीं मानते हुए मरम्मत कराकर स्थिति सामान्य होने का दावा किया था। लेकिन 19 जुलाई की सुबह स्लैब का बड़ा हिस्सा धंस गया और पुल के भीतर तक दरार साफ दिखाई देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एनएचएआई के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर आवागमन रोक दिया और स्लैब के लटके हिस्से को तोड़ दिया। साथ ही जल्द मरम्मत शुरू कराने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद निर्माण एजेंसी दोबारा मौके पर नहीं पहुंची है।

वर्तमान में ओवरब्रिज का क्षतिग्रस्त हिस्सा खुला पड़ा है और उसके कुछ ही फीट की दूरी से भारी वाहन गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार भारी वाहनों के आवागमन से पुल के अन्य हिस्से पर भी दबाव बढ़ रहा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


लोगों ने एनएचएआई से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर पुल को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम सिंह का कहना है कि जल्द ही इसे सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed