फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Health workers posted at Nadiagaon CHC Corona positive

नदीगांव सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पाजिटिव

Mon, 29 Jun 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Health workers posted at Nadiagaon CHC Corona positive
जवाहरनगर कंटेनमेंट जोन को बढा कर सागर तालाब पर वेरिकेटिंग लगाते पालिका कर्मी - फोटो : ORAI
उरई/कोंच। रविवार सुबह कस्बे के मालवीयनगर में एक नया कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बजरिया इलाके में हड़कंप मच गया। क्योंकि अभी तक कस्बे का यह इलाका कोरोना संक्रमण सेे अछूता था। इलाके को नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पूरे इलाके को सील कर लोगों के घरों से निकलने पर रोक लगा दी गई है। संक्रमित युवक नदीगांव सीएचसी में कर्मचारी है। जिले में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 168 हो गई है। जिसमें सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 109 संक्रमित ठीक हो चुके है। जबकि इस समय 52 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

रविवार को मालवीय नगर में कोरोना संक्रमित निकलने से अब तक कोरोना से अछूते रहे बजरिया इलाके में हड़कंप मच गया है। एसडीएम अशोक कुमार के निर्देश पर पालिका ने कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कराकर सील कर दिया है और इलाके में खुली सभी दुकानों को बंद करा दिया है। इलाके की सभी गलियों को भी बंद किया गया है। मेन रोड पर बैरिकेडिंग के बाद पहाड़गांव और पिंडारी रोड का आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को हुए अधिकारियों औैर दुकानदारों में बहस के बाद कोंच कस्बे के जवाहर नगर के कंटेनमेंट जोन की सीमा में विस्तार करते हुए रामगंज इलाका भी बंद कर दिया गया। शनिवार को कस्बे में सर्राफा बाजार और मानिक चौक बाजार के तमाम दुकानदारों ने दुकानें खोले जाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया था जिसके बाद एसडीएम अशोक कुमार के निर्देश पर फीते से नापकर जवाहर नगर के बाजार वाले कंटेनमेंट जोन की सीमा ढाई सौ मीटर तक बढ़ाकर सागर तालाब और पड़री वाले के मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर रामगंज इलाके का बाजार भी बंद करा दिया है। इसके बाद बस्ती की एकमात्र खुली बची रोड भी आवागमन के लिहाज से बंद कर दी गई है।

ालवीय नगर के कंटेनमेंट जोन में अनाउंसमेंट करते एसडीएम अशोक कुमार

ालवीय नगर के कंटेनमेंट जोन में अनाउंसमेंट करते एसडीएम अशोक कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed