{"_id":"60fda83b8ebc3e586d32c380","slug":"health-hospital-dm-cmo-block-orai-news-knp642384075","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से शुरू हो रहा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से शुरू हो रहा पखवाड़ा
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत योजना के छूटे लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आज 26 जुलाई से विशेष पखवाड़ा चलाया जाएगा। 9 अगस्त तक चलने वाले इस पखवाड़े में उन लाभार्थियों के गोल्डनकार्ड बनाए जाएंगे। जिनके अभी तक गोल्डनकार्ड नहीं बन सके है। इसके लिए आयुष्मान मित्रों को विशेष रुप से ड्यूटी लगा दी गई है।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में कुल लक्षित 105042 में से 35353 परिवार को ग्रामीण क्षेत्रों एवं 20552 परिवार को शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कदौरा ब्लाक में 6335, डकोर में 6201, महेवा में 3056, जालौन में 4298, कोंच में 2708, कुठौंद में 4643, माधौगढ़ में 3724, नदीगांव में 3608 और रामपुरा में 2780 लाभार्थी परिवार को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में उरई नगर में 8793, जालौन में 3234, कालपी में 2036,कदौरा में 826, कोंच में 3057, कोटरा में 553, माधौगढ़ में 593, नदीगांव में 421, रामपुरा में 581 और ऊमरी में 458 लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाना है। आयुष्मान योजना के डीपीसी डॉ आशीष ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार राजकीय अस्पतालों में नियुक्त आयुष्मान मित्र के माध्यम से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। उरई एवं डकोर क्षेत्र के लेखपालों को प्रशिक्षित भी किया गया। इसके अलावा जनसुविधा केंद्र व योजना में पंजीकृत निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे।
---
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ये चीजें जरूरी
--------------
प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का पत्र अथवा प्लास्टिक कार्ड
राशनकार्ड अथवा परिवार रजिस्टर की नकल
परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड व फोटो
किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर