{"_id":"61632bab8ebc3e05ed3550d6","slug":"health-chc-medical-cm-doctor-orai-news-knp6575346155","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेले, 2163 मरीज देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेले, 2163 मरीज देखे
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक।
- फोटो : ORAI
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन का आयोजन 30 ग्रामीण और छह शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। कुल 36 स्थानों पर लगे मेलों में 85 चिकित्सक व 366 पैरामेडिकल स्टाफ ने काम किया। मेले में कुल 2163 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 963 महिलाएं 332 बच्चे शामिल थे।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि मेले में कुल 747 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 163 लोगों की कोरोना की जांच की गई। 74 मरीजों की मलेरिया संबंधी जांच की गई। 37 लोगों की हेपेटाइटिस बी और 12 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा 94 गर्भवतियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 12 मरीजों को इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य इकाई के लिए एंबुलेंस से रेफर किया गया। शिविर में डायबिटीज, त्वचा संबंधी, बीपी, बुखार के ज्यादा मरीज आए। सभी को इलाज के साथ दवा भी वितरित की गई। (संवाद)
--------------
कोविड की पहली डोज 80 फीसदी को लगी
टीकाकरण में शहरी आगे, ग्रामीण क्षेत्र के लोग पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कोविड-19 मेगा वैक्शीनेशन कैंप का आयोजन सोमवार को होगा। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि जिले में 1294879 के लक्ष्य के सापेक्ष 779706 लाभार्थियो को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जो लक्ष्य का 80 प्रतिशत है। प्रथम डोज लाभार्थियों में से 188675 लाभार्थियों के द्वितीय डोज दी जा चुकी है। उनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। जनपद के शहरी क्षेत्रों में उरई 89 प्रतिशत, कोंच 90 प्रतिशत, कालपी 89 तथा जालौन 82 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी टीकाकरण का प्रतिशत 50 प्रतिशत के आसपास है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में मेगा वैक्शीनेशन अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। अभियान में 200 से 250 वैक्शीनेशन टीम कार्य कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने प्रधानों से कहा कि वह टीकाकरण में सहयोग करें। शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को डीएम द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
------
दो मोबाइल टीमें भी करेंगी टीकाकरण
उरई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि मेगा कैंप के अलावा दो मोबाइल टीमें भी टीकाकरण का काम करेंगी। जिसमें एक मोबाइल टीम कालपी बस स्टैंड, पीडब्लूडी और जिला परिषद के आसपास रहेगी तो दूसरी टीम कोंच बस स्टैंड, आईसीडीएस आफिस और ओम कंप्यूटर के आसपास रहकर टीकाकरण का काम करेंगी। (संवाद)