फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,ambulance,covid 19,collage,vaccinated

रविवार से फिर शुरु होगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
health,ambulance,covid 19,collage,vaccinated
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला इस रविवार से आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन जिले में छह शहरी और तीस नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल से मेले का आयोजन रविवार को सुबह दस से चार बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि मेले में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि मेले में आयुष्मान योजना के गोल्डनकार्ड भी बनाए जाएंगे। एलोपेथिक, मेडिकल कालेज, आयुष विभाग के चिकित्सकों को भी रोटेशन के आधार पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला व बाल विकास विभाग की सेवाएं भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पैथालॉजी जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। गंभीर मरीजों को सरकारी एंबुलेंस से रेफर करने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

-----------
36 स्थानों पर लगेंगे स्वास्थ्य मेले
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पिंडारी पीएचसी के अंतर्गत हरदोई गूजर, सोमई, दिरावटी, नदीगांव सीएचसी के अंतर्गत सदूपुरा, गोवर्धनपुरा, कुदारी, भेड़, रेंढर, नावली, कदौरा सीएचसी के अंतर्गत आटा, परासन, बाबई पीएचसी के अंतर्गत महेबा, चुर्खी, न्यामतपुर, जालौन सीएचसी के अंतर्गत वीरपुरा, शेखपुर बुजुर्ग, शहजादपुरा, उरगांव, कुठौंद पीएचसी के अंतर्गत सिरसाकलार, ईटों, माधौगढ़ सीएचसी के अंतर्गत मड़ोरी, गोपालपुरा, सरावन, गोहन, सिरसा दोगढ़ी, रामपुरा सीएचसी के अंतर्गत नावर, जगम्मनपुर, पतराही, नरौल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। जबकि नगरीय पीएचसी के अंतर्गत उरई में उमरारखेरा, तुफैलपुरवा, बघौरा, हरीपुरा जालौन, गोखलेनगर कोंच, उदनपुरा कालपी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed