फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   he collision killed in Magic Alto , eight injured

मैजिक में आल्टो ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल

Thu, 08 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 08 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
he collision killed in Magic Alto , eight injured

स्कूली बच्चों को मैजिक में बैठाते समय पीछे से आ रही एक आल्टो कार चालक ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक सवार आठ स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन



सूचना पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे तो कार सवारों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
शहर कोतवाली के कालपी रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज का मैजिक चालक बुधवार सुबह मैजिक लेकर पास के ही गांव रगौली मोड़ से बच्चे लेने गया था। सुबह सात बजे वह मैजिक पर बच्चे गाड़ी में बैठा रहा था। तभी पीछे से आ रहे आल्टो कार चालक ने लापरवाही से कार चलाकर मैजिक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फलस्वरूप मैजिक में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। कार की टक्कर लगने के बाद मैजिक में सवार आठ बच्चे अजय (11) पुत्र रंजीत, तनु (14) पुत्री गजेंद्र सिंह, रानी (13) पुत्री लालता प्रसाद, सचिन (12) पुत्र सरमन , विद्या देवी(17) पुत्री हर प्रसाद, सरला (11) पुत्री अशोक कुमार, रवि (14) पुत्र राज,  रजब (12) पुत्र शुब्बी घायल हो गए।


हादसे की सूचना पाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे। प्रधानाचार्य ने कार चालक का विरोध किया तो कार चालक ने अपने साथियों के साथ प्रधानाचार्य से मारपीट कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।


सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परंतु पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों बच्चों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 
हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो वह तत्काल अस्पताल पहुंचे और अपने नौनिहालों का हालचाल लेकर राहत की सांस ली। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, उनको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



शराब पिए थे कार सवार युवक - उरई। पंचायत चुनाव में इन दिनों शराब बांटी जा रही है। इसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है। कार सवार तीनों युवक शराब पिए थे। जब वहां पहुंचे प्रधानाचार्य राम सिंह ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed