फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hand grenade found in Pahuj River in jalaun

जालौन: पहुज नदी में हैंड ग्रेनेड मिला, बुलाया गया बम निरोधक दस्ता, हड़कंप

Thu, 15 Jul 2021 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jul 2021 09:14 PM IST
सार

सीओ का कहना है कि हैंड ग्रेनेड की जांच के लिए देर रात तक झांसी की टीम भी पहुंच जाएगी। सीओ के मुताबिक नजदीक ही मध्य प्रदेश की सीमा के जिले भिंड व मुरैना भी है।

विज्ञापन
Hand grenade found in Pahuj River in jalaun
पानी के बाहर रखा हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ में पहुज नदी के पुल के नीचे पानी में मानसिक रूप से कमजोर युवक को हैंड ग्रेनेड बम मिला। युवक पानी में पड़े सिक्के तलाशने नदी में उतरा था। मामले की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ शाहिदा नसरीन भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और बम को किसी तरह आबादी से दूर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि हैंड ग्रेनेड की स्थिति का पता लगाने के लिए झांसी से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एटीएस को भी जानकारी दी गई है। गोपालपुरा निवासी मानसिक रूप से कमजोर शिवकुमार ढीमर (38) गुरुवार की शाम घर के पास ही स्थित पहुच नदी में पुल के नीचे सिक्के तलाशने के लिए पानी में कूदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उसके हाथ में एक भारी भरकम चीज मिली, जिसे लेकर वह नदी से बाहर आया। तो आसपास के लोगों ने शिवकुमार से उस संदिग्ध चीज को सड़क पर फेंकने के लिए कहा। इस पर शिवकुमार ने उस वस्तु को पुल के पास ही सड़क किनारे फेंक दिया।
 

कुछ देर बाद कुछ लोगों ने नजर जब उस पर पड़ी तो इलाके में बम होने की चर्चा तेज हो गई। गांव के ही एक फौजी ने जब बम के हैंड ग्रेनेड होने की पुष्टि की तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग बम से कोसों दूर खड़े हो गए।

सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। सीओ का कहना है कि हैंड ग्रेनेड की जांच के लिए देर रात तक झांसी की टीम भी पहुंच जाएगी। सीओ के मुताबिक नजदीक ही मध्य प्रदेश की सीमा के जिले भिंड व मुरैना भी है। हो सकता है कि ग्रेनेड वहीं कहीं से आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed