{"_id":"60f050d89cc2802c3055d8d7","slug":"hand-grenade-found-in-pahuj-river-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: पहुज नदी में हैंड ग्रेनेड मिला, बुलाया गया बम निरोधक दस्ता, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: पहुज नदी में हैंड ग्रेनेड मिला, बुलाया गया बम निरोधक दस्ता, हड़कंप
Thu, 15 Jul 2021 09:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:14 PM IST
सार
सीओ का कहना है कि हैंड ग्रेनेड की जांच के लिए देर रात तक झांसी की टीम भी पहुंच जाएगी। सीओ के मुताबिक नजदीक ही मध्य प्रदेश की सीमा के जिले भिंड व मुरैना भी है।
विज्ञापन
पानी के बाहर रखा हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के माधौगढ़ में पहुज नदी के पुल के नीचे पानी में मानसिक रूप से कमजोर युवक को हैंड ग्रेनेड बम मिला। युवक पानी में पड़े सिक्के तलाशने नदी में उतरा था। मामले की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर सीओ शाहिदा नसरीन भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और बम को किसी तरह आबादी से दूर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि हैंड ग्रेनेड की स्थिति का पता लगाने के लिए झांसी से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है।
इसके अलावा एटीएस को भी जानकारी दी गई है। गोपालपुरा निवासी मानसिक रूप से कमजोर शिवकुमार ढीमर (38) गुरुवार की शाम घर के पास ही स्थित पहुच नदी में पुल के नीचे सिक्के तलाशने के लिए पानी में कूदा।
विज्ञापन
तभी उसके हाथ में एक भारी भरकम चीज मिली, जिसे लेकर वह नदी से बाहर आया। तो आसपास के लोगों ने शिवकुमार से उस संदिग्ध चीज को सड़क पर फेंकने के लिए कहा। इस पर शिवकुमार ने उस वस्तु को पुल के पास ही सड़क किनारे फेंक दिया।

कुछ देर बाद कुछ लोगों ने नजर जब उस पर पड़ी तो इलाके में बम होने की चर्चा तेज हो गई। गांव के ही एक फौजी ने जब बम के हैंड ग्रेनेड होने की पुष्टि की तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग बम से कोसों दूर खड़े हो गए।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। सीओ का कहना है कि हैंड ग्रेनेड की जांच के लिए देर रात तक झांसी की टीम भी पहुंच जाएगी। सीओ के मुताबिक नजदीक ही मध्य प्रदेश की सीमा के जिले भिंड व मुरैना भी है। हो सकता है कि ग्रेनेड वहीं कहीं से आया हो।