फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Half of home guards will be removed from duty, problems will increase

ड्यूटी से हटेंगे आधे होमगार्ड, बढ़ेंगी दिक्कतें

Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Half of home guards will be removed from duty, problems will increase
शहीद भगत सिंह चौराहे पर खड़े होमगार्ड। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। अपर पुलिस महानिदेशक के फरमान से जनपद से आधे होमगार्डों को जल्द ही उनकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। जिससे न सिर्फ पुलिस की बल्कि आम जनता की मुश्किलें बढ़ना तय है। त्योहारों के सीजन में होमगार्डों की कमी सबसे अधिक पुलिस महकमे को ही अखरेगी।
विज्ञापन

होमगार्ड जिला कमांडेंट विनोद कुमार का कहना है कि जनपद में करीब 1025 होमगार्ड तैनात थे, इनमें फिलहाल पांच सौ को ड्यूटी से हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद करीब 525 होमगार्ड ही ड्यूटी करते नजर आएंगे। बता दें कि बजट के चलते एडीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने प्रदेश भर से करीब 25 हजार होमगार्डों को हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

यह होमगार्ड पुलिस के साथ कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था संभालने का काम करते थे। जिला कमांडेंट के मुताबिक करीब 350 होमगार्ड पुलिस विभाग से और करीब 150 होमगार्ड विभागीय दफ्तर से हटाए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि बिना होमगार्ड के काम में कुछ दिक्कतें जरूर आएंगी लेकिन जल्द ही समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे संभलेगा चौराहों का यातायात
जनपद की यातायात व्यवस्था होमगार्डों के सहारे ही थी, करीब 100 से 150 होमगार्ड चौराहों व बाजारों की यातायात व्यवस्था को संभालने में ही लगाए जाते थे। अब इनकी समस्या कम होने से जाम की समस्या का बढ़ना भी तय है।
सिपाहियों को देना पड़ेगा थाने का पहरा
जब से थानों में भी होमगार्डों की ड्यूटी लगना शुरू हुई थी, तब से वहां के सिपाहियों ने लगभग पहरे की ड्यूटी से अपना पल्ला ही झाड़ रखा था। अब होमगार्डों की कमी होने पर सिपाहियों को फिर से पहरे की ड्यूटी करनी पड़ सकती है।
वाहन चेकिंग, त्योहार भी होंगे प्रभावित
जिस वक्त पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है, ऐसे में अचानक होमगार्डों के कम होने से अभियान भी प्रभावित होगा। फिर दीवाली व छठ पूजा का त्यौहार भी आ रहा है, लिहाजा बाजारों में भीड़ तो होगी लेकिन उन्हें नियंत्रित करने वाले होमगार्ड नहीं दिखेंगे।

वीआईपी ड्यूटी में आएगी दिक्कत
होमगार्डों का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था की तरह वीआईपी की सुरक्षा में भी किया जाता है। जिस कारण निरीक्षण भवन से लेकर कुछ विशेष आवासों पर भी इनकी ड्यूटी नियमित लगाई जाती थी, लेकिन अब उसमें भी कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed