{"_id":"60e5f5c00de682248c2d11f4","slug":"had-a-love-affair-for-three-years-arif-was-also-married-accused-husband-arrested-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से था प्रेम प्रसंग, शादीशुदा भी था आरिफ, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से था प्रेम प्रसंग, शादीशुदा भी था आरिफ, आरोपी पति गिरफ्तार
Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
सार
एसपी के मुताबिक झांसी में भर्ती युवती उमा की हालत भी अब स्थिर है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू लड़की को जलाकर फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति आरिफ और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मंगलवार की देर रात ही आरिफ को गिरफ्तार भी कर लिया गया। हालांकि एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि फिलहाल पति समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को किया जाएगा।
एसपी के मुताबिक झांसी में भर्ती युवती उमा की हालत भी अब स्थिर है। बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर पुलिस को झांसी के सेसा गांव निवासी युवती उमा जली हुई हालत में अजनारा हाईवे के पास मिली थी।
एएसपी ने बताया था कि युवती के मुताबिक पति आरिफ ने ही उसे जलाकर फेंका है। इस पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात ही आरिफ व उसके परिवार के तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरिफ ने उमा को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह पहले से ही शादीशुदा था। यही कारण था कि उसने उमा से तीन साल के प्रेम संबंधों के बाद भी शादी नहीं की थी। जबकि उमा उससे शादी करना चाहती थी। इसी को लेकर आरिफ ने उसे जलाकर फेंका था।
सूत्रों के अनुसार उमा के घरवालों को जब इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे रिश्तेदार के घर राजस्थान भेज दिया था। अभी तीन चार दिन पहले ही उमा राजस्थान से लौट कर आई थी और मंगलवार को आरिफ से मिलने पहुंची थी।