फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gulal was blown throughout the day, roads were colorful, youth had a lot of fun

Jalaun News: दिनभर उड़ा गुलाल, सड़कें रंगीन, युवाओं ने खूब की मस्ती

Wed, 27 Mar 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gulal was blown throughout the day, roads were colorful, youth had a lot of fun
उरई। अबीर-गुलाल के बीच युवाओं की मस्ती और बड़ों के हर्षाेल्लास ने होली को यादगार बना दिया। सुबह घर से पूजा पाठ करके निकली युवाओं की टोलियां दिनभर सड़कों पर अबीर-गुलाल उड़ाती हुई घूमती रहीं।
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार को होली जिले भर में लोग होली की मस्ती में डूबे रहे। महिलाओं, बच्चों के अलावा बुजुर्गों ने जहां घरों के आसपास होली खेली वहीं सड़कों पर युवाओं की टोलियों ने होली में चार चांद लगा दिए। शहर के आंबेडकर चौराहे से लेकर पीली कोठी पर जगह-जगह युवाओं की टोली एक दूसरे को रंग लगाती हुई दिखीं। वहीं शहर के हर मोहल्ले में बच्चे जोश में दिखे। मोहल्लों में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे और अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता के चलते जिले में कोई भी घटना नहीं हो सकी। जगह-जगह पुलिस वाले तैनात रहे। मुख्य बाजार बंद होने के बाद भी पुलिस के जवानों के घेरे में रहा। जालौन संवाद के अनुसार, नगर के लगभग सभी मोहल्लों, मंदिरों पर बच्चों, युवाओं के साथ ही बुजुर्ग भी रंग, अबीर व गुलाल लगाकर नाचते दिखे। महिलाओं ने घरों में ही ननद, जेठानी, देवरानी के अलावा अपनी पड़ोसिनों पर रंग डालकर होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाग गीत से क्षेत्र रहा गुंजायमान
आटा। होलिका दहन के बाद डकोर ब्लॉक के ग्राम अटरिया में सालों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखते हुए झटपट मंडली के पुराने और मुख्य सदस्य रमेश यादव ने मंजीरा, शशिकांत तिवारी ने ढोलक बजाकर लोगों से खूब तालियां बटोरी। अटरिया की फाग मंडली में दस सदस्यों में मुख्य गायक इंदल कुशवाहा है। झटपट मंडली के सदस्यों ने पहले गांव की गलियों औ्र फिर दरवाजों पर बैठकर फाग गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिरसाकलार संवाद के अनुुसार, क्षेत्र के गांव लहरकनार में रामजानकी मंदिर में भक्तों ने सोमवार शाम छह बजे होली मिलन का कार्यक्रम किया। इसमें ग्रामीणों ने फाग गीत गाए और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद चखा। वीर सिंह यादव, राजकुमार, रामकिशुन प्रजापति, कल्लू यादव मौजूद रहे।



कानपुर से आई मंडली ने माहौल किया रंगीन

उरई। गहोई सेवा मंडल की ओर से सजातीय होली मिलन समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन गहोई वैश्य धर्मशाला में किया गया। कानपुर से आई मंडली के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। देवी के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित नाटक सराहा गया। इस दौरान भूपेंद्र कंथरिया, अमित गुप्ता, सुरेश मिसुरया, सुनील महतेले, विवेक नगरिया आदि रहे। उधर, उमरारखेरा स्थित संत गाडगे चौराहे पर आयोजित होली मिलन समारोह में लालाराम राही ने सबको मिलजुल रहने का संदेश दिया। मलखान सिंह, बाबू सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र कठेरिया, संतोष सागर आदि मौजूद रहे।



परंपरागत तरीके से मनाया गया होली का त्योहार



रामपुरा/माधौगढ़। ग्रामीणों ने ढोलक, मजीरा के साथ फाग गाकर पुरानी परंपरा को जाग्रत किया। ठंडाई पिलाई गई, वहीं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग डाला गया। निनावली, सिद्धपुरा, मिर्जापुरा, फतेपुरा आदि गांव में फाग गायन किया गया। माधौगढ़ संवाद के अनुसार, कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से होली मनी। घर-घर जाकर फगुहारों ने फाग गाकर होली का आनंद उठाया। बुजुर्ग ग्रामीण जागेश्वर प्रजापति, यतेंद्र सिंह बताते हैं कि जिस घर में अनुरव (शोक की होली) होता हैं। पहले फगुहारे उस घर में जाकर फाग गाकर होली का शुभारंभ करते हैं।


होली गीतों पर जमकर झूमे लोग

जालौन। होली के पर्व को लेकर के नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा दाऊजी गार्डन, श्रीशनि धाम गूढ़ा न्यामतपुर एवं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र होली मिलन समारोह किया। मौजूद लोग होली गीतों पर जमकर झूमे। इस दौरान अभिषेक हर्षवर्धन, धर्मेंद्र चौहान, धीरज बाथम, विपिन उपाध्याय, यश पटेल, यशोवर्धन त्रिपाठी, श्यामकिशोर आचार्य, देवेंद्र तिवारी, गौतम त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, सुशील बाजपेई, आशीष अग्रवाल, श्यामजी सेठ, संजू साहू, राजू कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, संतोष गुप्ता, राहुल साहू, शिवम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed