फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   groom fainted on stage before Varmala, bride refuses to marry

वरमाला से पहले स्टेज पर दूल्हे को पड़े दौरे तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, आनन-फानन में दूसरी जगह तय हुई शादी

Sun, 16 May 2021 01:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 01:52 PM IST
सार

जयमाल के दौरान दूल्हे के बेहोश होने से खफा दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आनन फानन दूल्हे की शादी किसी और लड़की से तय कर दी गई।

विज्ञापन
groom fainted on stage before Varmala, bride refuses to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन के आटा में शादी के वक्त स्टेज पर मौजूद दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। काफी देर तक होश न आने पर जब उसके दौरे पड़ने की बीमारी का खुलासा हुआ तो जनातियों में हड़कंप मच गया। दूल्हे को बेहोश देखकर दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दूल्हा कुछ देर बाद जब होश में आया तो दुल्हन ने जयमाला डालने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में बरात बिना दुल्हन के लौट गई। बाद में आनन-फानन दूसरे लड़के से दुल्हन की शादी तय कर दी गई। बता दें शुक्रवार को कालपी के महेवा ब्लाक के एक गांव में झांसी के मोठ से बरात आई थी।
विज्ञापन


अगवानी के बाद दूल्हे को स्टेज पर बैठा दिया गया। अभी जयमाला की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक दूल्हा वहीं पर बेहोश हो गया। यह देख दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। तीन घंटे बाद जब दूल्हे को होश आया, तब तक उसकी बीमारी सभी को पता चल चुकी थी। इस पर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान लड़की के पिता की मदद को कुछ लोग आगे आए और पड़ोस के गांव के लड़के से दुल्हन का रिश्ता पक्का कर दिया। जिसकी बरात शानिवार को जानी थी। दूसरे दूल्हे के घर वाले शनिवार की सुबह से ही कोरोना कर्फ्यू के बीच जैसे-तैसे खरीदारी कर बरात ले जाने की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed