{"_id":"61b63e7f42eedb203d5b3f8a","slug":"govinda-s-portrait-engraved-on-a-peepal-leaf-orai-news-knp6692019185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिफल्मी कलाकारों को पीपल के पत्ते पर चित्र बनाकर भेंट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिफल्मी कलाकारों को पीपल के पत्ते पर चित्र बनाकर भेंट किए
विज्ञापन
चित्रकार विवेक शील को सम्मानित करते अभिनेता गोविंदा।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (जालौन)। खजुराहो में 5 से 11 दिसंबर तक चले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल खजुराहो में माधौगढ़ निवासी चित्रकार विवेकशील को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। विवेक ने मुंबई से आए फिल्म कलाकारों को पीपल के पत्ते चित्र बना भेंट किए। अभिनेता गोविंदा को विवेक ने पीपल के पत्ता पर उनका चित्र बनाकर सौंपा। इस पर गोविंदा ने उन्हें सम्मानित किया।
इसके अलावा फेस्टिवल में फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला, गंगा सीरियल में दादी का किरदार करने वाली सुष्मिता मुखर्जी, पंजाबी सिंगर मन कौर, भाभीजी घर पर हैं सीरियल में तिवारीजी का रोल करने वाले रोहिताश गौड़ को भी सम्मानित किया। इसके अलावा कॉमेडियन वीआईपी उदय दहिया, रॉकस्टार सिंगर चेतन बाकीवाला, महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य का रोल प्ले करने वाले सुरेंद्र पाल, साउथ अभिनेत्री संजना नायडू, आरिफ शहडोली, शिवा व झांसी की रानी सीरियल में अंग्रेज का रोल देने वाले अमित भार्गव, मनोज जोशी, भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी आदि विवेक ने चित्र भेंट किए। कलाकारों ने अपने ओटोग्राफ में विवेक के काम की तारीफ कर शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट भी किया। 2018 में हुए इंडियन फिल्म महोत्सव में आई अभिनेत्री नफीसा अली और अभिनेता यशपाल शर्मा का चित्र बनाकर भेंट किया था। इसके पहले विवेक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम प्रियंका निरंजन आदि को चित्र भेंट कर चुके है।
भीमनगर में साधारण परिवार में जन्मे हैं विवेक
विवेक का जन्म तहसील माधौगढ़ क्षेत्र के छोटे से गांव भीमनगर ऊंचा में एक गरीब परिवार में हुआ। इनके पिता रामधनी साधारण किसान और माता मीना देवी गृहणी है। विवेक के बड़े भाई प्रवेंद्र, भाभी खुशबू व बड़ी बहन नीलम है। विवेक ने मास्टर ऑफ फाइन आर्ट सीएसजेएमयू कानपुर से की। विवेक जिले का नाम रोशन कर रहे है ।