फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Girl stays in Yamuna

यमुना में बालिका डूबी

Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl stays in Yamuna
Yamuna

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में यमुना में नहाते समय एक बालिका नदी में डूब गई है। यह देख वहां मौजूद हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने कोतवाली में इसकी जानकारी दी तो आनन फानन में परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा, लेकिन देर शाम तक बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि नदी में डूबी बालिका के ढूंढने का प्रयास जारी हैं। बालिका के नदी में डूबने की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कालपी क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी आरती (11) पुत्री जगदीश निषाद गांव के किनारे यमुना नदी में शाम को नहाने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह नहाते समय वह नदी की गहराई में चली गई और डूब गई। बालिका को डूबता देख वहां पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने फौरन ही परिजनों को और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने नदी में बालिका की तलाश में गोताखोर उतारे हैं, पर बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी की खोजबीन के लिए गोताखोरों को लगाया गया हैं। हालांकि देर शाम तक बालिका नहीं मिली है। रात होने की वजह से रोशनी के भी इंतजाम किए गए, ताकि गोताखोरों को ढूंढने में कोई दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed