फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gather conclusive evidence to make conviction

सजा कराने के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाएं

Fri, 23 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 23 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gather conclusive evidence to make conviction
अपराधियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता भगवती प्रसाद मिश्रा को सम्मानित करते महानिदेशक अभियोजन सूर्य कुमार शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
अपराधाें पर लगाम तभी लगेगी जब पुलिस व अधिवक्ता दोनाें मिलकर अपराधियाें के खिलाफ ठोस सबूत संकलित कर अदालत में पेश करेंगे। सजा होने के बाद अपराधाें पर नियंत्रण होगा और अपराधियाें में खौफ पैदा होगा। यह बात पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल ने स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में सजा
विज्ञापन


कराओ अभियान के तहत बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्हाेंने बताया कि जालौन में इस अभियान के तहत सघन पैरवी कर शातिर व कुख्यात अपराधियाें को सजा दिलाने के लिए जो पैरोकारी की गई उसमें दोषियाें को सजा हुई है। बताया कि बेहतर अभियोजन के तहत जिले में 10 वर्ष से कम 447 अपराधियाें को तथा 10 वर्ष से अधिक 77 अपराधियाें
विज्ञापन


को सजा कराई गई है। इसके अलावा 296 अपराधियाें को दस वर्ष से अधिक की सजा कराई गई है। पूरे कानपुर जोन में 2826 अपराधियाें की जमानत निरस्त कराने में पुलिस को सफलता मिली है। इनमें टाप टेन अपराधी से लेकर ड्रग माफिया तक हैं। बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 1 लाख 92 हजार 522 अपराधियाें को सजा हुई है। इस
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरान उन्हाेंने अच्छी विवेचना करने वाले विवेचक, अधिवक्ता व गवाहाें को सम्मानित भी किया जिन्होने अपराधियाें को सजा कराने में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान डीएम संदीप कौर, एसपी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed