{"_id":"5da7661a8ebc3e014f25f3df","slug":"garbage-collection-will-go-from-house-to-house-orai-news-knp520169288","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर जाकर होगा कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर जाकर होगा कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन
जालौन में हरी झंडी दिखाकर कचरा गाड़ियों को रवाना करते पालिका अध्यक्ष
- फोटो : ORAI
जालौन। नगर में अब डोर टू डोर कचरा उठाया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी घर घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करेंगे। जिससे नगर में साफ-सफाई रह सके। बुधवार को पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अधिशासी अधिकारी डीडी सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। बाजार में प्रतिदिन रात में सड़कों पर झाड़ूृ लगवाई जा रही है। पालिका की ओर से प्रत्येक मोहल्ले में कूड़ा गाड़ी भेजी जा रही है जो कूड़ा एकत्रित करती है। कुछ ऐसे भी मोहल्ले हैं जहां चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने की योजना बनाई गई है।
इसके अंतर्गत पालिका कर्मचारी अलग अलग डस्टबिन में घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग अलग एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि कचरा इधर, उधर न फेंके बल्कि एक जगह एकत्रित कर लें। इसके बाद जब पालिका कर्मचारी आपके यहां कचरा लेने आता है तो उसे कचरा दे दें। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक संदीप सेंगर, नगर समन्वयक सुश्री रविंदर सलूजा, एसआई देवेंद्र सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगरपालिका ने एक प्राइवेट कंपनी से अनुबंध किया है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से प्रत्येक घर से 40 रुपये प्रतिमाह शुल्क वसूला जाएगा।