{"_id":"636406d32eae3b34ef4abfbf","slug":"gang-rape-of-woman-at-home-orai-news-knp7264074115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
माधौगढ़। घर में घुसकर तीन लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर चाकू दिखाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात वह घर में अकेली थी। मिझौना गांव निवासी वीर बहादुर, रोहित, लक्ष्मण दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए।
चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही पकडक़र जेल भेजा जाएगा।