फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ganesh Festival drew crowds in pandals

गणेश महोत्सव के पंडालों में उमड़ी भीड़

Thu, 24 Sep 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Thu, 24 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival drew crowds in pandals
गणेश महोत्सव के पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ‘गणपति बप्पा मोरया’ व ‘देवा रे देवा गणपति देवा’ के जयकारों से समूचा माहौल गूंज रहा है।
विज्ञापन


गणेश महोत्सव पर नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। क्षेत्र के नरसिंह जी मंदिर प्रांगण में गणेश भगवान की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। समिति के सदस्य सुमित कुमार, अंकित की देखरेख में यहां भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाईं गई हैं।

इसी तरह बिहारी मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित हैं। छोटी माता मंदिर में समिति के सदस्य कल्लू सिंह परिहार, दिलीप सैनी, मोहित कुमार की देखरेख में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। छोटी माता गुसाई चबूतरा पर सिद्धि विनायक गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन


सभी पंडालों में भजन-कीर्तन हो रहा है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उधर, िजजिले में कई जगह गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed