{"_id":"68d442a78b7f668d560ebe90","slug":"four-trains-cancelled-one-reduced-in-frequency-orai-news-c-224-1-ori1005-135043-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार ट्रेनों का संचालन निरस्त, एक के फेरे में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार ट्रेनों का संचालन निरस्त, एक के फेरे में कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। लगातार तीसरे दिन गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, बांद्रा मुंबई ट्रेन, अप और डाउन पनवेल एक्सप्रेस का संचालन ठप रहा। वहीं एक ट्रेन को गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर लखनऊ से चलाया गया। इस वजह से यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलखंड में ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से गोरखपुर से संचालित होने वाली ट्रेनें गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से बांद्रा मुंबई ट्रेन नंबर 15067 व पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस के अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस को संचालित नहीं किया गया। राप्तीसागर एक्सप्रेस को गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर से संचालित किया गया। इसके अलावा आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:04 बजे के स्थान पर दोपहर 12:39 बजे 4 घंटा 35 मिनट देरी से आई। इस ट्रेन झांसी, भोपाल, नासिक व मुंबई जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
ट्रेनों की निरस्तीकरण होने से यात्री नाखुश है। उनका कहना है कि वह समय पर अपनी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। दूसरा दो महीने पहले कराए गए आरक्षण रद्द कराने पड़े। झांसी और कानपुर से जाकर दूसरी ट्रेनों से यात्रा करने में कंफर्म टिकट न मिल पाना मुसीबत बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त करने से अगर सड़क मार्ग से भी जाया जाए तो सीधे साधन नहीं मिल सकते हैं। अगर मिल भी जाए तो बहुत अधिक खर्चा आएगा। शिक्षक व व्यापारी सलिल तिवारी का कहना है कि रेलवे को यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि काम तेजी से जारी है। काम समाप्त होते ही यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।