{"_id":"6083097a8ebc3e8da90d7611","slug":"four-death-212-corona-infected-orai-news-knp625050698","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार की मौत, 212 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार की मौत, 212 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 212 पॉजिटिव मिले हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह सड़कों पर न निकलें। जरूरत पड़ने पर मास्क पहनकर ही निकले।
बता दें कि जिले लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को हुईं चार मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या 69 पहुच गई है। इसी प्रकार संक्रमितों की संख्या 6002 हो गई है जबकि एक्टिव केस 1350 हैं। अब तक कुल 4583 लोग ठीक भी हुए हैं।
डीएम के मुताबिक सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना कर्फ्यू के दौरान सैनेटाइजेशन और फागिंग भी कराई जाएगी। बताया कि कलक्ट्र्रेट में शुरू हो गए कंट्रोल रूम की संक्रमित या उनके परिजन मदद ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की भी अपील की है। सीएमओ डॉक्टर उषा सिंह ने बताया कि संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग भी करा रहा है ताकि महामारी को रोका जा सके।