फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four charged with abetment to suicide

चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Fri, 03 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four charged with abetment to suicide
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

सूदखोरों से परेशान युवक के दो दिन पूर्व फ ांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के चार लोगों पर पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है और कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि ये लोग पति को डरा धमकाकर रुपये एेंठते थे  और न देने पर मारपीट कर बेइज्जत भी करते थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी मनोरमा देवी पत्नी स्व. अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित नगर के मोहल्ला भवानीराम में रहती है। गांव में कुछ खेती है, जिसके चलते उसके पति अरुण कुमार व ससुर रामप्रकाश खेती की देखभाल के लिए आया-जाया करते थे। गांव के चार लोग उसके पति को डरा धमकाकर रुपये ऐंठते थे। इसकी जानकारी पति उसे देते थे। 28 फरवरी को भी उसके पति व ससुर रामप्रकाश खेती के काम से गांव गए थे। उसी रात करीब 10 बजे उसके पति व ससुर जब खेत पर जा रहे थे, तभी उक्त चारों ने उन्हें रास्ते में रोका और पति से 10 हजार रुपये की मांग कीे।
विज्ञापन


पति ने जब रुपये देने में असमर्थता जताई तो उक्त चारों ने मिलकर गाली, गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पति ने गांव के कुछ लोगों से निराश होकर कहा था कि उनकी काफी बेइज्जती हुई है। ऐसे में वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे। इतनी बेइज्जती के बाद वह जीना नहीं चाहते। इसके बाद रात में उसके ससुर खेत पर रुक गए थे। सुबह जब वह खेत से लौटकर घर आए तो घर का दरवाजा नहीं खुला और घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी फुंदनलाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed