फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former UP CM Kalyan Singh Passed Away, Jalaun Connection

अलविदा: राम भक्तों में जोश भर गए थे कल्याण सिंह, भाजपाइयों में शोक की लहर

Sat, 21 Aug 2021 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Aug 2021 11:48 PM IST
सार

राम मंदिर आंदोलन के अलावा भी जिले के कद्दावर नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री से काफी नजदीकियां थीं। जब भी उनका झांसी आना जाना होता था तो उनके स्वागत के लिए उरई में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती थी।

विज्ञापन
Former UP CM Kalyan Singh Passed Away, Jalaun Connection
कल्याण सिंह (1932 - 2021): पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जालौन जिले के भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेताओं की आंखों के सामने 32 साल पुरानी वो तस्वीरें तैरनी लगी जब पूर्व मुख्यमंत्री रामभक्तों में जोश भरने आये थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में ललितपुर प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि जुलाई 1989 में जब राम मंदिर आंदोलन चरम पर था। हर हिंदू खासकर युवा मंदिर आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा था। उस वक्त कल्याण सिंह की सभा शहर के टाउनहाल में आयोजित हुई थी। भाजपा के पूर्व मंत्री बाबूराम दादा उस वक्त नगर पालिका चेयरमैन थे और तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष के.के पालीवाल थे।

विज्ञापन


दोनों नेताओं की अपील पर रामभक्तों की भारी भीड़ टाउन हाल में जुटीं थीं। जिसे देखकर कल्याण सिंह भी काफी प्रसन्न हुए थे। युवाओं को उत्साह भरते हुए जब उन्होंने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया तो समूचा टाउनहाल परिसर जय-जयश्रीराम के अलावा कल्याण सिंह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा था।
विज्ञापन


राम मंदिर आंदोलन के अलावा भी जिले के नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री से काफी करीबी थी। जब भी उनका झांसी आना जाना होता था तो उनके स्वागत के लिए उरई में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती थी। उनके निधन पर भाजपाई स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि पार्टी ने एक पुराना जुझारू नेता खो दिया है। उनकी भरपाई आसान नहीं होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed