फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former President raised the value of Vishwakarma society

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने विश्वकर्मा समाज का मान बढ़ाया

Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former President raised the value of Vishwakarma society
उरई। पंजाब प्रांत के सिख समुदाय में बढ़ई परिवार में जन्मे स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह ने देश के उच्चतम पद राष्ट्रपति के पद पर पहुंचकर विश्वकर्मा समाज का मान बढ़ाया है। यह बात अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ने ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह का बचपन का नाम जनरैल सिंह था। उन्होंने अमृतसर शहीद सिख मिशनरी कालेज से गुरु ग्रंथ का पाठ कंठस्थ याद लिया था। वहीं से इन्हें ज्ञानी की उपाधि मिली। प्रांतीय सचिव रामलाल विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. ज्ञानी जैल सिंह बहुत ही संघर्षशील रहे। विश्वकर्मा समाज के गौरव और सम्मान बढ़ाने पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हैं। इस दौरान सेवा समिति के महामंत्री श्यामबाबू विश्वकर्मा, रामलाल, केके शर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, जलज विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, दयाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed