फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,police,SDM,lone,crops

मवेशियों खदेडने को लेकर दो गांव के किसान भिड़े

Thu, 04 Nov 2021 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
former,police,SDM,lone,crops
कदौरा। फसल बुवाई शुरू होने के बाद किसानों को अब अन्ना मवेशी का खौफ दिखाई दे रहा है। किसान मवेशियों को एक गांव से दूसरे गांव खदेड़ने में लगे हुए है। इसी के चलते बुधवार की रात कस्बे के दमुखरा पुलिया के पास किसान खेतों पर बुवाई कर रहे थे। तभी उनको लहरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर की ओर से कुछ किसान 50 मवेशियों को कदौरा की ओर लाते नजर आए। इसका किसानों ने विरोध किया और मवेशियों को वापस खदेड़ा। इसी बात को लेकर दोनों गांवों के किसानों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ते देख मौजूद किसानों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराते हुए मवेशियों को वापस कराया। साथ ही हिदायत दी कि मवेशियों को अपनी सीमा के अंदर रखे वरना कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वह जल्द नगर की सीमा पर कर्मियों की ड्यूटी लगाएंगे। ताकि अन्य जनपद व ग्रामीण क्षेत्र के मवेशी कस्बे में न आए।
विज्ञापन

---------------
तीन बीघे की सरसो फसल रौंदी
कदौरा। अन्ना मवेशियों की समस्या अब दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार रात कस्बे के बेरी रोड स्थित तीन बीघे खेत में खड़ी लाही की फसल को अन्ना मवेशियों ने रौंद डाला। सुबह जब किसान ने फसल देखी तो अवाक रह गया। किसान रामस्वरूप ने बताया कि उसने कर्जा लेकर लाही की फसल बोई थी। जिसे रात में अन्ना मवेशियों ने रौंद डाली है। किसान ने बताया कि कस्बे में सौ से अधिक अन्ना मवेशी है। कई बार शिकायत की पर को सुनवाई नहीं हुई है। ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जो मवेशी घूम रहे है वह पशुपालकों के है। उनको पहले भी नोटिस दिया जा चुका है। जल्द अभियान चलाकर मवेशियों को गोशाला में रखा जाएगा और पशुपालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed