फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former,police,pipe line,covid 19,tv actor

कर्फ्यू में खरीदारी, बढ़ा न दे महामारी

Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
former,police,pipe line,covid 19,tv actor
उरई। पंचायत चुनाव के बाद जहां ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी है। वहीं कोरोना कर्फ्यू के बाद भी शहर की बाजारों में खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसा न हो यह खरीदारी कोरोना संक्रमण को बढ़ा दें।
विज्ञापन

कहने को तो सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही खोलने की छूट है पर बिजली का तार हो या पाइप, मोबाइल हो या टीवी या फिर फर्नीचर हो अथवा साड़ी व कपड़े सभी कुछ बिक रहा है। शहर की राठ रोड पर सुबह से ही दुकानदारों की भीड़ बंद शटरों के अगल-बगल बैठी दिखाई देती है। पुलिस की रोक टोक न होने कारण दुकानदारी बेधड़क चलती रहती है। बता दें कि पिछली बार कोरोना संक्रमण इस बार की अपेक्षा कम था, तब सख्ती भी अधिक थी। अधिकारी स्वयं ही सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन का पालन कराते देखे गए थे। 0चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐसे कर्फ्यू से फायदा क्या। दो गज की दूरी तार-तार हो रही है।
विज्ञापन

---
व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
रामपुरा। कोरोना कर्फ्यू पुलिस के लिए उगाही का जरिया बन गया है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस सुविधा शुल्क लेकर दुकानें खुलवा रही है। शुक्रवार को एक कपड़ा व्यापारी पुलिस की उगाही का शिकार हुआ तो मामला व्यापार मंडल तक पहुंच गया। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता का आरोप है कि शुक्रवार को उक्त कपड़ा व्यापारी से रुपये वसूले गए। इसलिए वे संगठन की ओर से एसपी से मिलेंगे और पुलिस की इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed