फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Minister Baburam Mcom no more

पूर्व मंत्री बाबूराम एमकाम नहीं रहे, शोक की लहर

Thu, 17 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 17 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Baburam Mcom no more
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूराम एम काम (84) के लखनऊ में निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत विभिन्न दलों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि आर्पित की।
विज्ञापन



  
बुधवार रात पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूराम एमकाम की लखनऊ में निधन की खबर मिलते ही भाजपाई शोक में डूब गए। गुरुवार को लखनऊ से उनका पार्थिव शव गृह जिला लाया गया। पार्टी कार्यालय में शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां बड़ी संख्या भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



इसके बाद बाबूराम एमकाम का शव तुलसी नगर स्थित उनके आवास ले जाया गया। यहां समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों से संवेदना जताई। शुक्रवार को तुलसीनगर स्थित आवास से बाबूराम एमकाम की अंतिम यात्रा निकलेगी। सुबह नौ बजे राठ रोड स्थित श्मशान घाट पर अंत्येष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा इस मौके पर मौजूद रहेंगे। पीआरओ के.के खरे ने यह जानकारी दी। उधर शताब्दी महाविद्यालय में हुई शोकसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूराम एम.काम और पंडित दयाराम द्विवेदी के निधन शोक व्यक्त जताया गया। प्रबंधक प्रदीप कुमार व अनुज भदौरिया आदि मौजूद रहे।




एसआर इंटर कालेज में हुई शोकसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री के निधन पर शोक जताया गया। यहां प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, मंजू गुप्ता, सीपी गुप्ता, रवींद्र कुमार व सुरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed