फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Flood took away the grain and water, help only

बाढ़ ने छीना दाना-पानी, मदद ही बनी सहारा

Sun, 22 Sep 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Flood took away the grain and water, help only
लोहई गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को दवा देती हुई। - फोटो : ORAI
रामपुरा/कुठौंद/महेबा। बाढ़ का पानी भले ही कम हुआ हो, पर लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों में खाने पीने का कुछ सामान भी नहीं बचा है, इसके साथ ही बिजली पानी की व्यवस्था भी ठप है। ऐसे में प्रशासन व समाजसेवियों से मिलने वाली मदद ही पीड़ितों का सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन

महेबा के बाढ़ पीड़ित इलाकों में लोकतंत्र रक्षक सेनानी लाल सिंह चौहान ने ग्राम गुढ़ाखास में राहत सामग्री वितरित की। किसी को लालटेन, किसी को राशन और किसी को कपड़े देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गांव के सुखदेव का कहना है कि घर पर खाने को कुछ नहीं बचा है। समझ में नहीं आता आगे कैसे गुजारा होगा। वहीं रामपुरा में भी प्रशासन के साथ साथ समाजसेवियों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद को हाथ आगे बढ़ाए। कुसेपुरा गांव में जंगबहादुर, मनीष कुमार, चिंतामन, विनय हरौली, कुमकुम डिकौली, मानसिंह आदि ने राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

कुसेपुरा के रामाधीन और बिलौड़ की महिला कुंती का कहना है कि कोई कितने दिन खिला देगा, भगवान ही जाने आगे क्या होगा। कब जिंदगी ढर्रे पर लौटेगी कोई नहीं जानता है। कुठौंद क्षेत्र के लोहाई गांव में लोगों का सब कुछ बाढ़ के पानी ने छीन लिया। लोग एक-एक रोटी के लिए परेशान हैं। ग्राम प्रधान लोहाई की ओर से सभी पीड़ितों को स्कूल में बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन की स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों का इलाज करने में जुटी हैं।

लोहई गांव में बाढ़ पीड़ितों को स्कूल में भोजन कराते प्रधान

लोहई गांव में बाढ़ पीड़ितों को स्कूल में भोजन कराते प्रधान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed