{"_id":"cc29491d9830de9e4a10c65d95cf0c85","slug":"five-teams-have-performed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच टीमों ने किया कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच टीमों ने किया कला का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामजानकी मंदिर समिति के तत्वावधान में गांव मुहम्मदाबाद स्थित श्री
विज्ञापन
रामजानकी मंदिर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित बुंदेलखंडी नृत्य
दीवारी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में पांच टीमों ने दिवारी
नृत्य की कलाएं दिखाईं। मेेले में महिलाओं की भी भारी भीड़ रही।
दीवारी नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बुंदेलखंड दीवारी नृत्य व कत्ख्यारी मेला के अवसर पर क्षेत्र के गांवों की पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें मुहम्मदाबाद की टीम के कप्तान धनीराम अहिरवार, दशरथ पाल कप्तान दमरास, कुसमिलया के आकाश व ऐरी रमपुरा से ज्वाला प्रसाद ने अपनी-अपनी टीम के साथ दीवारी नृत्य की छटा बिखेरी। वहीं टीमों के अर्जित अंक
समिति के पास सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं सोमवार रात में रामलीला का भव्य मंचन बाहर से आए राजू पाठक के उच्चस्तरीय कलाकारों ने किया। निर्णायक की भूमिका रामदास राजपूत व ओमप्रकाश राजपूत ने निभाई। प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने समिति को इनाम के रूप में रुपये भेंट करते हुए मंदिर से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में श्री श्री
1008 महंत रामकिशोर दास जी महाराज, बड़ा स्थान कालपी की उपस्थिति प्रमुख रही। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अशोक राजपूत, उपाध्यक्ष उमेशचंद्र उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत के साथ देवेंद्र राजपूत, चरन सिंह, टोला बाले, राजकुमार मुखिया आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम का संचालन बिहारी मास्टर तथा कृष्ण दत्त तिवारी व राधेश्याम राजपूत ने किया।