फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five positive reports including three women

तीन महिलाओं समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 09 Jun 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five positive reports including three women
कोंच में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश देते डीएम डॉ. मन्नान अख्तर व एसपी डॉ. सतीश कुमार। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जनपद में मंगलवार को पांच और कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया है। इनमें कोंच, उरई और कुठौंद की तीन महिलाओं में दो प्रवासी हैं। जबकि कोंच और कालपी के संक्रमित व्यक्ति पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में थे। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 72 तक पहुंच गई है। इनमें 41 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, 27 एक्टिव है और चार की मौत हो चुकी है। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि सभी पांचों संक्रमितों के संपर्क तलाशे जा रहे हैं। संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराकरइलाकों को सील किया जा रहा है। दोपहर के वक्त डीएम और एसपी ने भी कोंच क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उरई से एक कंप्यूटर शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद शिक्षक की कोंच के गांधी नगर निवासी बहन भी पॉजिटिव आई थी। सोमवार की देर आई रिपोर्ट में बहन की सास भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह दी गई। इसी तरह उरई शहर के गोपालगंज निवासी महिला जो कि नोएडा की किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह चार दिन पूर्व ही अपने घर उरई लौटी थी। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जबकि कुठौंद के ग्राम बावली में पंद्रह दिन पहले लौटी महिला भी पॉजिटिव निकला है, वह दिल्ली की एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। इसे पांच दिन पूर्व गले में दिक्कत थी, तब प्रधान ने महिला की घर से अलग रहने खाने की व्यवस्था करा दी, इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसकी 5 जून को उसकी जांच कराई गई। वहीं कोंच में रविवार को भगत सिंह निवासी संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके पड़ोस में रहने वाला कंपाउंडर उसे इंजेक्शन लगाता था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे ही तीन दिन पहले कालपी मिर्जा मंडी में कपड़ा व्यापारी संक्रमित मिला था। मंगलवार को व्यापारी के पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कस्बों और ग्रामीण इलाकों में फैले रहे संक्रमण के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। सैनिटाइज कराने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।

कोरोना संक्रमित महिला के मिलने पर बाबली गांव को सील करती कुठौंद पुलिस।

कोरोना संक्रमित महिला के मिलने पर बाबली गांव को सील करती कुठौंद पुलिस। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed