फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   first aid,gun,block,shooting,gold

यूपी की बेटी उमंग ने एमपी में जीता गोल्ड

Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
first aid,gun,block,shooting,gold
मैडल के साथ उमंग यादव - फोटो : ORAI
उरई। जनपद की 12 वीं की छात्रा उमंग यादव ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड पर निशाना साधा है। इसके बाद उमंग का चयन राष्ट्रीय स्तर की अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह शूटिंग प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को होगी। उमंग की सफलता पर उनके माता पिता के साथ इलाकाई लोगों ने उमंग को बधाई देकर उसका उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन

डकोर निवासी शिक्षक अतुल यादव व सीमा देवी की बेटी उमंग इंदौर के एमराल्ड हाईट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर की छात्रा है। पिता ने बताया कि उमंग ने बीती 10 से 14 सितंबर को हुई राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के नाम रोशन किया है। अब उमंग 10 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। पिता ने बताया कि उमंग जब कक्षा नौ में पढ़ती थी, तभी से शूटिंग में उसकी दिलचस्पी देख उसे बेहतर प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। परिजनों को पूरी उम्मीद है कि जिले की बेटी उक्त चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन अपने जिले का नाम देश भर में रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed