फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire raining from the sky, temperature not going below 45

Jalaun News: आसमान से बरस रही आग, पारा 45 से नहीं हो रहा कम

Wed, 11 Jun 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, temperature not going below 45
उरई। अधिकतम तापमान में दूसरे दिन मंगलवार को भी 45 डिग्री से नीचे नहीं आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालत यह है कि गर्मी की वजह से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी गर्मी तो उन्हें नौतपा में भी नहीं लगी थी।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप, गर्मी व लू के थपेड़ों से लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त नजर आई। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। बकाया लोग घरों पर ही दुबके नजर आए। दोपहर में बाजार, सड़कों पर भी पूरी तरह से ही सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार दुकानों को खोले खाली बैठे रहे। लोगों का कहना है कि देर शाम तक वह निकले भी तो लू चल रही थी, यह मौसम तो नौतपा में भी नहीं था। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी होगी। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि दो दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed