फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire at a paint and hardware store

Jalaun News: पेंट-हार्डवेयर की दुकान में लगी आग

Wed, 07 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire at a paint and hardware store
फोटो - 05 आग से जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : 1
उरई। शहर के सूर्य नगर में पन्ना लोहे वाले की हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से लाखों का नुकसान हो गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन



शहर के सूर्य नगर निवासी सौरभ सुहाने की घंटाघर के पास बच्चा राम हलवाई के सामने पन्ना लोहा वाले की हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार रात रोज की तरह सौरभ दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने दुकान संचालक और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका। आग की लपटें तेज होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ के अनुसार आग से दुकान में रखा पेंट, कलर बनाने का सामान, हार्डवेयर समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed