{"_id":"6a5fc6c93c14f6bfa70ba41d","slug":"fir-registered-against-youth-for-allegedly-taking-away-a-teenage-girl-orai-news-c-224-1-ori1005-147139-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किशोरी को ले जाने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किशोरी को ले जाने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 16 जुलाई की शाम करीब सात बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
बाद में पता चला कि ग्राम मछली बाजार, थाना मनकापुर, जनपद गोंडा निवासी अब्दुल रहमान उर्फ पप्पू उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि युवक पहले से उसकी भतीजी के साथ एक मोहल्ले के पास एक कमरे में किराए पर रहता था, इसी दौरान उसकी पहचान परिवार से हुई थी।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर कैलिया थाना पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।